फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री की चिट्ठी प्रधानमंत्री मोदी को भायी, किसानों से बोले- खुद पढ़ें और दूसरों को भी पढ़ाएं

Thu, 17 Dec 2020 08:10 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को किसानों के नाम पत्र वार्ता की पहल करने की कोशिश की सराहना की है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से कृषि मंत्री के पत्र को पढ़ने की अपील की।
विज्ञापन

 
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।"

बता दें कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम पत्र लिखा था। इस पत्र को ट्वीट करते हुए कृषि मंत्री ने लिखा, सभी किसान भाइयों और बहनों से मेरा आग्रह। "सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास" के मंत्र पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बिना भेदभाव सभी का हित करने का प्रयास किया है। विगत 6 वर्षों का इतिहास इसका साक्षी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें