बीते साल यही दो शब्द उनके कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बार सुने गए। साल 2019 में प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम नौ बार प्रसारित हुआ। मार्च में आचार संहिता लागू होने की वजह से तीन महीने तक यह कार्यक्रम नहीं हुआ।
'पानी' शब्द का इस्तेमाल :
'हिंदुस्तान टाइम्स' की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में 'पानी' शब्द का प्रयोग 73 बार किया। उन्होंने अपने कार्यक्रम के तहत 2022 तक सभी घरों तक पेयजल पहुंचाने की बात कही। जलसंकट को देखते हुए पीएम मोदी ने सालभर अपने भाषण में पानी और उसे बचाने की बात को जगह दी।
युवाओं को भी जगह
इसके अलावा प्रधानमंत्री के भाषण में 30 बार 'यूथ' और 54 बार 'यंग' शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए सरकार की पॉलिसी युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन को बढ़ावा देने के लिए बार—बार स्वच्छता का जिक्र किया। कार्यक्रम में कुल 28 बार इस शब्द का जिक्र हुआ जबकि 'महिला' शब्द का जिक्र 27 बार हुआ।
अर्थशास्त्र पर सबसे कम बात
भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विपक्ष मोदी सरकार को लगातार निशाने पर ले रहा है। मन की बात कार्यक्रम में भी पीएम मोदी ने 'अर्थव्यवस्था' शब्द का प्रयोग सिर्फ आठ बार ही किया।
'मन की बात' में इन शब्दों का बार-बार इस्तेमाल
| शब्द |
नंबर |
| भारत |
220 |
| देश |
94 |
| पानी |
73 |
| युवा |
54 |
| युवक |
30 |
| स्वच्छता |
28 |
| महिला |
27 |
| अर्थव्यवस्था |
08 |