सिब्बल ने कहा पीएम ने महाराष्ट्र चुनाव में पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक को लेकर कुछ नहीं बोला
सिब्बल ने कहा पीएम ने महाराष्ट्र चुनाव में पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक को लेकर कुछ नहीं बोला। बैंक से जुड़े 12 निदेशक भाजपा से जुड़े हैं इसलिए उनके खिलाफ ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों को जांच में नहीं लगाया। चार खातेदारों की मौत हो चुकी है। जबकि पीएम को 370 याद है सोमवार को भूल जाएंगे कि पीड़ितों की क्या जरूरत है। तीन सालों में बेरोजगारी के चलते नौ हजार गरीब गैर कानूनी ढंग से विदेश जाने को मजबूर हुए लेकिन इसको लेकर कोई भाषण नहीं दिया।
सिब्बल ने सरकारी आंकड़ों के हवाले से गृह मंत्री अमित शाह के संसद में जम्मू-कश्मीर में 370 को लेकर दिए गए तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र आदि राज्यों से कई मामलों में बेहतर और आगे रहा है।
गरीबी, रोजगार, आमदनी, स्वास्थ्य, शिक्षा और उन्नति जैसे आंकड़ों में जम्मू-कश्मीर बेहतर रहा है। 370 हटाने के लिए अमित शाह ने संसद में झूठे तर्क पेश किए जबकि इसे हटाने के लिए कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है। जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ की राजनीति और झूठ का प्रचार किया जा रहा है। विवादित मुद्दे उठाकर चुनाव तो जीता जा सकता है लेकिन देश को भारी नुकसान हो रहा है।
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
आपका काम अर्थव्यवस्था सुधारना, न कि कॉमेडी सर्कस चलाना: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर अर्थव्यवस्था को लेकर नोबेल पुरस्कार पाने वाले अभिजीत बनर्जी की उपलब्धियों को नकराने पर अप्रत्यक्ष रूप से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर तंज कसा है। प्रियंका ने लिखा है कि भाजपा नेताओं को जो काम मिला है उसको करने की बजाय दूसरों की उपलब्धियों को झुठलाने में लगे हैं। नोबेल पाने वाले ने अपना काम ईमानदारी से किया और नोबेल जीता। अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम उसको सुधारना है न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।