फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन से पहले गुजरात को मिली प्रधानमंत्री मोदी से कई सौगातें, ये हैं खासियतें

Thu, 23 Aug 2018 03:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Narendra Modi Gujarat
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के दौरे पर हैं। वलसाड के जुजवां गांव में एक जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को सर्टिफिकेट बांटे। योजना के तहत गुजरात में करीब एक लाख घरों को निर्माण किया जा चुका है, लाभार्थियों में 26 जिलों के लोग शामिल हैं। वह गांधीनगर में गुजरात फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगे। उसके बाद जूनागढ़ में पीएम कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में एक सरकारी सिविल अस्पताल और 13 जूनागढ़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के प्रोजेक्ट्स भी दिल्ली रवाना होने से पहले वो सोमनाथ ट्रस्ट की एक मीटिंग में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


1. अपना घर हो तो सपने सजने लगते हैं

 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- रक्षा बंधन का त्योहार बस आने वाला है। रक्षा बंधन के त्योहार पर गुजरात में एक लाख से भी अधिक परिवारों और बहनों को उनके नाम से अपना घर मिले, मैं समझता हूं रक्षा बंधन का इसे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। घर देकर भाई के रूप में खुशी महसूस कर रहा हूं। अपना घर हो तो सपने सजने लगते हैं।

2. पानी का संकट महिलाओं को ही झेलना पड़ता है  

पीएम मोदी ने इस रक्षा बंधन के त्योहार पर महिलाओं को काफी सौगात दिया, घर के बाद उन्होंने पानी की बात कही। उन्होंने कहा कि  600 करोड़ रुपए की योजना की हमारी माताओं-बहनों को सौगात दे रहा हूं। पानी का संकट सबसे ज्यादा हमारी माताओं-बहनों को ही झेलना पड़ता है। उन्हें ही परिवार के लिए पानी का पूरा प्रबंध भी करना पड़ता है। पीने का शुद्ध जल परिवार को अनेक बीमारियों से बचाता है। मैंने जीवन के कई वर्ष इस आदिवासी क्षेत्र में गुजारे हैं। मेरे मन में हमेशा ही यह सवाल उठता है कि यहां खूब बारिश होती है, लेकिन दीवाली के बाद यहां लोगों को पानी के तरसना पड़ता है। 
विज्ञापन


3. अब लाभार्थी तक 100 पैसे पहुंचते हैं  

पीएम मोदी ने कहा, "मैं हर जिले में महिलाओं से मिला। मैं बात तो सबसे करता था लेकिन मेरी नजर उनके घर पर होती थी। आप सबने देखा होगा कि सरकारी योजना में इतने अच्छे घर कैसे बन सकते हैं। इसकी वजह है कि केंद्र से जो 1 रुपए निकलता है उसके 100 पैसे लाभार्थी को पहुंचते हैं। पीएम आवास योजना के तहत इन मकानों की क्वालिटी जब हम देख रहे थे तो लोगों को लगा कि ऐसे भी घर हो सकते हैं क्या? यह सही है कि घर के लिए सरकार ने पैसे दिए, लेकिन मकान में उन्हें बनाने वालों का भी पसीना लगा है।''

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी
4. गुजरात ने मुझे बड़ा बनाया

रैली में  पीएम मोदी ने  कहा कि वह सामान्य लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि आपने (गुजरात के लोगों) मुझे बड़ा बनाया, गुजरात ने मेरी परवरिश की। मैं समयबद्ध तरीके से सपने पूरे करने की कोशिश कर रहा हूं। 

5. हर भारतीय को घर और हर घर को बिजली

उन्होंने हर घर को बिजली देने का वादा फिर से दोहराया और कहा कि सपना पूरा होगा। सौभाग्य योजना से हर घर में बिजली का कनेक्शन मिलेगा उन्होंने 2022 तक हर भारतीय को अपना घर देने की बात को दोहराया। 


6. हर गरीब का है बैंक एकाउंट

बैंकों की स्थिति पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि देश में एक समय था जब देश में बैंक तो थे लेकिन देश का गरीब बैंकों में प्रवेश नहीं कर पाता था और एक आज का समय है, हमनें बैंकों को ही गरीब के घर के सामने लाके खड़ा कर दिया है। 

7. मैं करूंगा सपना पूरा

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। उन्होंने कहा, 'पिछला सप्ताह हमारे लिए काफी कठिन रहा है, अटल बिहारी वाजपेयी अब नहीं रहे। लेकिन उन्होंने गांवों को सड़कों से जोड़ने का काम किया, उनका सपना हम पूरा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें