फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर से घूमकर आईं महिला नाविकों को पीएम मोदी ने दी बधाई

Tue, 22 May 2018 03:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नौसेना
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनियाभर में भारतीय नौसेना के जहाज में चालक के रूप में काम करने वाली सभी भारतीय महिलाओं को बधाई दी है। बता दें कि आज 6 महिलाओं का एक दल दुनियाभर का चक्कर लगाकर गोवा पहुंचा है। इन महिलाओं का दल पिछले 8 महीने से दुनायाभर का चक्कर लगा रहा था। नाविका सागर परिक्रमा नामक अभियान को पिछले साल 10 सितंबर में आईएनएस मंडोवी नाव पूल से रवाना किया गया था। 
विज्ञापन


इनके घर वापसी आने पर पीएम मोदी ने इन सभी महिलाओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि नाविका सागर परिक्रमा को पूरा करने के लिए आईएनएसवी की भारतीय नौसेना की महिला दल को हार्दिक बधाई। साथ ही कहा कि घर में आपका स्वागत है। देश को आप पर गर्व है।

बता दें कि इस दल को लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी लीड कर रही थीं। चालक दल में लेफ्टिनेंट कमांडर्स प्रतिभा जामवाल और स्वाती पी शामिल थीं। वहीं अन्य सदस्यों में लेफ्टिनेंट ऐश्वर्या बोडदापति, एस विजया देवी और पायल गुप्ता थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें