फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के 'खात्मे' के लिए पुजारी ने मंदिर परिसर में की एक व्यक्ति की हत्या

Thu, 28 May 2020 08:31 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ओडिशा के कटक जिले में 70 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर परिसर में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद दावा किया उसने ‘कोविड-19 वैश्विक महामारी खत्म करने के लिए मानव बलि दी है।’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी संसार ओझा (70) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हत्या करने की बात स्वीकार की ।

विज्ञापन


अथागढ़ पुलिस के सब डिविजनल आलोक रंजन राय ने कहा कि ओझा ने दावा किया कि देवी ने उसके सपने में आकर उससे कहा था कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के अंत के लिए एक मनुष्य की बलि देनी होगी।

राय ने बताया कि घटना नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के बाहुड़ा गांव के ब्राह्मणी देवी मंदिर में बुधवर रात हुई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सरोज कुमार प्रधान के तौर पर हुई है। अन्य पुलिस अधिकारी आर. बी. पणिगढ़ी ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि ओझा का लंबे समय से गांव में आम के एक बाग को लेकर प्रधान के साथ विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्या का मकसद पता लगाने की कोशिश जारी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी के दावों को नहीं मान रही है। हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें