फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होगा सस्ता इलाज?: सिर्फ तीन दवाओं के दाम घटे, कैंसर की एक लाख से ज्यादा दाम वाली कुल दवाएं 51

विज्ञापन
कैंसर के महंगे इलाज पर सरकार का बड़ा प्लान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
विज्ञापन

कैंसर के इलाज में लाखों रुपये खर्च करने वाले मरीजों को दवाओं की नई कीमतों की सूची से भी बड़ी राहत मिलती नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) से जारी 643 दवाओं की संशोधित सूची में 159 दवाएं ऐसी हैं, जिनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनमें ज्यादातर दवा पैक की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। 

विज्ञापन


एनपीपीए की ओर से जारी सूची में ऐसे 51 दवा पैक के नाम शामिल हैं, जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक है, लेकिन इनमें से केवल तीन की कीमत घटाई गईं हैं। जिन 275 पैक की कीमत में 50 से 95 फीसदी तक कमी दर्ज की गई हैं, इनमें सभी एक लाख से कम वाली हैं।

  • इस सूची में सबसे महंगी दवा में सेलुमेटिनिब की 25 मिलीग्राम की 60 कैप्सूल वाली पैकिंग शामिल है। इसका ब्रांड नाम कोसेलुगो है और इसकी एमआरपी जस की तस यानी 10,21,992 रुपये ही है। 

कीमतें घटीं लेकिन बहुत कम
एक लाख रुपये से अधिक पुरानी कीमत वाले तीन दवा-पैक की एमआरपी घटाई गई है। क्रिजोटिनिब के क्रिजाल्क ब्रांड की 250 मिलीग्राम वाली 60 कैप्सूल की पैकिंग 1,17,251.92 रुपये से घटकर 1,09,500 रुपये हो गई है। इसी दवा की 200 मिलीग्राम वाली पैकिंग की कीमत 1,10,529.60 रुपये से घटाकर 1,03,220 रुपये की गई है।

  • दोनों में कमी करीब 6.6 फीसदी है। वहीं, टोरिपालिमैब के जायटॉर्वी ब्रांड के 240 मिलीग्राम इंजेक्शन की एक वायल की कीमत 1,17,187.50 रुपये से घटाकर 90,241.10 रुपये कर दी गई है। इस पैक की कीमत में करीब 23 फीसदी की कमी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें