फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट: अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने मांगी कानूनी  सलाह 

Sun, 22 May 2016 04:56 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
pranab - फोटो : pti
विज्ञापन
राज्य बोर्डों को इस वर्ष संयुक्त मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) के दायरे से बाहर रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर राष्ट्रपति ने कानूनी सलाह मांगी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति इस अध्यादेश पर स्पष्टता चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए वह अपने कानूनी विशेषज्ञों से कुछ सवालों पर सलाह ले रहे हैं। 

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा शुक्रवार को मंजूर किए गए अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को ‘आंशिक रूप से’ पलट दिया गया है, जिसके मुताबिक सभी सरकारी कॉलेज, डीम्ड विश्वविद्यालय और निजी मेडिकल कॉलेज नीट के दायरे में आते हैं। हालांकि सरकार के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि अध्यादेश द्वारा दी गई छूट केवल राज्य सरकारों की सीटों के लिए है। निजी मेडिकल कॉलेजों में राज्यों के लिए आरक्षित सीटें भी छूट के दायरे में आएंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें