गृह मंत्रालय में यौन शोषण को लेकर बैठक चल रही है
- फोटो : ANI
गृह मंत्रालय में सोमवार को कार्यस्थल पर यौन शोषण से रोकथाम पर बैठक चल रही है। इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मानव संसाधन एवं विकास मंत्री रमेश पोखरियाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद हैं।