फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Contempt Proceedings: 'कोर्ट के आदेश पर समय से प्रतिक्रिया देकर अवमानना कार्यवाही रोकें', मंत्रालयों से अपील

Sun, 27 Apr 2025 03:52 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कानून मंत्रालय ने कहा कि कई मंत्रालयों और विभागों में कानून के जानकार अधिकारियों की कमी है, जिसके चलते अदालती आदेश का जवाब देने में अमूमन देरी होती है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने ऐसी कार्यवाहियों को रोकने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों के अदालती आदेशों पर समय पर और पर्याप्त प्रतिक्रिया दिए जाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की विभिन्न अदालतों में केंद्र सरकार से जुड़े लगभग 1.50 लाख अवमानना मामले लंबित हैं। ऐसे में कानून मंत्रालय ने अन्य केंद्रीय मंत्रालयों से न्यायालय के आदेशों पर समय पर और पर्याप्त प्रतिक्रिया देने की अपील की है, ताकि ऐसी कार्यवाही को रोका जा सके। 

कानून  मंत्रालय ने कहा, अलग-अलग मंत्रालयों या उनके विभागों में मुकदमेबाजी का प्रबंधन करने वाले कई अधिकारियों के पास कानून के क्षेत्र में योग्यता नहीं होती है। इसकी वजह से न्यायिक निर्देशों पर देरी से प्रतिक्रिया होती है। इससे संस्थानों के प्रमुखों के खिलाफ अवमानना के मामले सामने आते हैं। मंत्रालय के कानूनी मामलों के विभाग ने कहा कि संसाधनों की कमी के कारण मुकदमेबाजी के प्रबंधन के लिए मंत्रालयों की क्षमता सीमित है।

विज्ञापन


कानून मंत्रालय में कानूनी मामलों के विभाग ने 'भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन के लिए निर्देश' में कहा कि संसाधनों की कमी के कारण मंत्रालयों की मुकदमेबाजी का प्रबंधन करने की क्षमता सीमित है। इसमें यह भी कहा गया है कि कभी-कभी, निर्णय और आदेशों का पालन न करने के लिए सरकारी अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू की जाती है। इस कार्यवाही को अदालतों के आदेशों पर समय पर और पर्याप्त प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए निगरानी और समन्वय तंत्र को बढ़ाकर रोका जा सकता है।

अधिकांश विभागों में लीगल सेल नहीं
अधिकांश मंत्रालयों और विभागों के पास एक समर्पित कानूनी प्रकोष्ठ नहीं है। ऐसे मामलों को आमतौर पर संबंधित विषय वस्तु की देखरेख करने वाले प्रशासनिक या तकनीकी प्रभागों की ओर से संभाला जाता है। कई बार फैसले और आदेशों का पालन नहीं करने पर अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाती है, जिसे समन्वय तंत्र को बढ़ाकर रोका जा सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Rana Sanga controversy: रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला, काले झंडे दिखाए और टायर फेंके, किया वापस
विज्ञापन


नोडल अधिकारी को नामित करने का भी निर्देश
ऐसे अदालती मामले जिनमें केंद्र सरकार भी एक पक्ष है,  को कम करने के लिए कानून मंत्रालय ने अन्य मंत्रालयों को एक नोडल अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया। यह नोडल अधिकारी संयुक्त सचिव के पद से नीचे नहीं होगा। निर्देशों में कहा गया है कि इस अधिकारी के पास एलएलबी की डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री और/या पर्याप्त कानूनी विशेषज्ञता होनी चाहिए, साथ ही कार्यकाल की उचित निरंतरता भी होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Mann Ki Baat: 'पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शेंगे नहीं, पीड़ितों को न्याय मिलकर रहेगा', 'मन की बात' में मोदी 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें