लोकसभा में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली पत्रकारों से रूबरू हुए। जेटली ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान भ्रष्टाचार को कम करने और कालेधन पर रोक लगाने पर है इसलिए बजट में भी इसका खास ख्याल रखा गया है।
जेटली ने दावा किया कि सरकार ने बजट में गरीबी कम करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर ज्यादा ध्यान दिया है। जेटली के अनुसार इसलिए मनरेगा पर पहले के मुकाबले इस बार ज्यादा खर्च किया गया है।
दूसरा बड़ा खर्चा इन्फ्रास्टक्चर पर किया गया है जिसमें रेलवे, सड़कों और बंदरगाहों के विकास के लिए बजट बढ़ाया गया है। जेटली ने कहा कि बजट का उद्देश्य बिल्कुल साफ है जिसके तहत आम आदमी को ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके और जो सेक्टर सफल है उनमें ज्यादा निवेश किया जा सके।