पत्रकारिता जगत में कमलेश कौल वकील किसी परिचय के मोहताज नहीं। उनके निधन के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) में उनके योगदान पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पत्रकारों ने कमलेश को याद किया।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आज वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कौल वकील के लिए एक शांति सभा रखी गई। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी की अध्यक्षता में हुई इस सभा में सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने इस पूर्व साथी को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कमलेश कौल का गत नवंबर माह में गुरुग्राम में निधन हो गया था।
विज्ञापन
इस श्रद्धांजलि सभा में आदिश अग्रवाल, उत्पल कौल, रोहिणी सिंह और पारुल जैन जैसे वरिष्ठ लोग उपस्थित थे। सभा में लोगों ने कमलेश कौल द्वारा जम्मू-कश्मीर में पहला अंग्रेजी अखबार शुरू करने को लेकर उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।