किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार एनडीए के पास इस वक्त कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के खाते में 360,362 वोट हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। इससे पहले सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। अब तक लगभग साफ हो चुका है कि कौन सी पार्टी किस उम्मीदवार का समर्थन करने जा रही है। इस बीच बीआर आंबेडकर के पोते व वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को कहा कि यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद की दौड़ से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने के लिए कई पार्टियों के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्य शामिल हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें चुनाव से बाहर हो जाना चाहिए। गौततलब है कि 18 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार मतगणना 21 जुलाई को होगी और इसी दिन देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी।
आप ने किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन
राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आज सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव जीतने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। इस वक्त देश में कुल वोट वैल्यू 1,086,431 है। किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार एनडीए के पास इस वक्त कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के खाते में 360,362 वोट हैं।