फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: मीरा कुमार ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया ने कहा- ये विचारधारा की लड़ाई

Wed, 28 Jun 2017 01:27 PM IST
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
मीरा कुमार नामांकन दाखिल करती हुई
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनावों के लिए 17 दलों के विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार आज संसद भवन में नामांकन दाखिल  करने पहुंची हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, शरद पवार, सीता राम येचुरी, डेरेक ओ ब्रायन  समेत एकजुट हुए 17 विपक्षी दलों के नेता उपस्थित हैं। लालू प्रसाद यादव अभी तक संसद नहीं पहुंचे हैं। वहीं राहुल गांधी भी मौके पर मौजूद नहीं हैं। इस मौके पर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद हैं जिसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह और हिमाचल प्रदेश के वीरभद्र सिंह मुख्य हैं। मीरा कुमार ने लोकसभा सचिव के सामने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।  
विज्ञापन


मीरा कुमार के नामांकन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, हमारे लिए ये एक विचारधारा, उसूलों और सच्चाई की लड़ाई है और हम लड़ेंगे।  Humare liye yeh ek vichardhara, usulon aur sachai ki ladai hai, aur hum ladenge: Congress president Sonia Gandhi on #PresidentialElection pic.twitter.com/oOdRD8Cw1E — ANI (@ANI_news) June 28, 2017
Opposition Presidential candidate #MeiraKumar arrives in Parliament to file her nomination pic.twitter.com/F1HmBQXuUS — ANI (@ANI_news) June 28, 2017 मीरा कुमार के नामांकन दाखिल करने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि बंटवारे की विचारधारा के खिलाफ मीरा कुमार   देश की जनता और विपक्षी एकता का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके राष्ट्रपति प्रत्याशी बनने पर हमें गर्व है। 
विज्ञापन

  Against the ideology of divisiveness she represents the values that bind us as a nation&a ppl.Proud to have @meira_kumar ji as our candidate https://t.co/R7M5udN44y — Office of RG (@OfficeOfRG) 28 जून 2017


नामांकन दाखिल करने से पहले विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी की प्रतिमा को श्रद्धांजलि दी। राजघाट पहुंचकर उन्होंने कहा कि लड़ाई दलित बनाम दलित की नहीं बल्कि विचारधारा की है। इसके बाद मीरा कुमार समाधि स्थल पहुंचीं, यहां बाबू जगजीवन राम की समाधि है। 11 बजे के लगभग संसद भवन पहुंचेंगी। इस राष्ट्रपति चुनाव में मीरा कुमार का मुकाबला एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के साथ है।

इससे पहले मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मीरा ने उन सभी 17 दलों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की थी जिन्होंने उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इस मौके पर मीरा कुमार ने जाति की चर्चा होने पर भी तीखी टिप्पणी की। 
विज्ञापन

विचारधारा के नाम पर लड़ा जा रहा चुनाव

meira kumar
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव जाति के नाम पर नहीं बल्कि विचारधारा के नाम पर लड़ा जा रहा है। कोई नहीं चाहता की जाति के लिए चुनाव लड़ा जाए। मीरा कुमार ने जोर देकर कहा कि मैने इस वजह से चुनाव का हिस्सा बनने का फैसला किया क्योंकि समाज में भेदभाव, जातिवाद के खिलाफ जो विचारधारा है वो मेरे दिल के बेहद करीब है।

समाज की असलियत सामने आ रही है। हम ये आंकलन करने में आसानी महसूस कर रहे हैं, कि समाज कैसे सोचता है। इससे पहले जो चुनाव हुए उसमें कई बार उच्च जाति के प्रत्याशी थे, उनकी जाति की चर्चा कभी नहीं हुई। उनके गुणों की चर्चा होती थी। मुझे याद नहीं कि कभी उनकी जाति की चर्चा हुई हो। जाति को गठरी में बांधकर जमीन में गाड़ देना चाहिए।

28 जून को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। साथ ही नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 1 जुलाई है। जरूरत पड़ने पर 17 जुलाई को वोटिंग की जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच रखा गया है। वोटिंग हुई तो 20 जुलाई को मतगणना की जाएगी और संभवत: उसी दिन नए राष्ट्रपति के नाम की घोषणा भी कर दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें