फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Panchayat Award : राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह आज से, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन

Mon, 17 Apr 2023 06:11 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह समारोह का विषय ‘पंचायतों के संकल्पों की सिद्धि का उत्सव’ है। 
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में पंचायती राज मंत्रालय 17 से 21 अप्रैल तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह मनाएगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रीय सम्मेलन में करेंगी।

विज्ञापन


इसके बाद वे राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह समारोह का विषय ‘पंचायतों के संकल्पों की सिद्धि का उत्सव’ है। समारोह में पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण और 2047 दृष्टिकोण के लिए पांच राष्ट्रीय सम्मेलनों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें