बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी
- फोटो : ANI
दिल्ली के एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी की हार के बाद बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने राष्ट्रपति से अरविंद केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है। स्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति को इस बारे में सोचना चाहिए और नए चुनाव कराने के लिए आदेश देने चाहिए।
Think President should dismiss Delhi Govt & order fresh elections.AAP support has evaporated. It was done in 1977,SC also upheld it:S Swamy pic.twitter.com/smj4KEtbtS
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
ये भी पढ़ेंः MCD इलेक्शन रिजल्ट LIVE
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पक्ष के पास जनाधार नहीं है। स्वामी ने कहा कि 1977 में ऐसा हो चुका है और सुप्रीम कोर्ट ने भी मान्य करार दिया दिया था।
ये भी पढ़ेंः AAP की बुरी हार, भगवत मान, मयंक शेखर और अलका लांबा ने खोला मोर्चा
एमसीडी चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे और मंत्र पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने कांग्रेस और आप को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा सीटें हासिल की है। अब तक रुझानों के मुताबिक बीजेपी 184 सीट पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी 48 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस 26 सीट के साथ तीसरे और अन्य के हिस्से में 12 सीटें हैं।