इस साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राज्य सरकार महिलाओं व संस्थाओं समेत 44 को नारी सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में होने वाले विशेष समारोह में चुने गए लोगों को सम्मानित करेंगे। चयनित लोगों को एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की तरफ से इन लोगों को चुना गया है।
सम्मानित होने वालों में डॉ. ए सीमा, सुश्री अंशु खन्ना, सुश्री अन्नू मल्होत्रा, सुश्री अनुराधा एन. नाईक, सुश्री चेतना गाला सिन्हा, सुश्री दर्शना गुप्ता, सुश्री देवकी अम्मा जी, सुश्री डीलिया नारायण कॉन्ट्रेक्टर, सुश्री गौरी कामाक्षी, सुश्री हैकानी जखालू, सुश्री ईप्सिता विश्वास, सुश्री इति त्यागी, सुश्री कग्गनापल्ली राधा देवी, सुश्री कल्पना सरोज, सुश्री ललिता वकील, डॉ. माधुरी बड़थ्वाल, सुश्री मंजू मणिकुट्टन, सुश्री मीनाक्षी पाहूजा, डॉ. मिनी वासुदेवन, सुश्री मुगुस्वामी शांति, सुश्री नीलम शर्मा, सुश्री नोमितो कामदार, सुश्री पेमेला चैटरजी शामिल हैं।
वहीं, सुश्री प्रज्ञा प्रसून, सुश्री प्रियम्वदा सिंह, सुश्री पुष्पा एन एम, सुश्री रहिबाई सोमा पोपेरे, सुश्री रजनी रजक, सुश्री रेश्मा नीलोफर नाहा, सुश्री रीया मजूमदार सिंघल, सुश्री रूमा देवी, सुश्री सीमा कौशिक मेहता, डॉ. सीमा राव, सिस्टर शिवानी, सुश्री स्मृति मोरारका, सुश्री स्नेहलता नाथ, सुश्री सोनिया जब्बर, डॉ. सुजाता मोहन, सुश्री सुनीता देवी, सुश्री ट्विंकल कालिया, सुश्री उर्मि बासु भी शामिल हैं। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी ने कहा सभी पुरस्कार समाज में हो रहे बदलाव की झांकी हैं।