फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति कोविंद ने बंधवाई नर्सों से राखी, दिया ये संदेश

Mon, 03 Aug 2020 04:42 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में आज भाई-बहन का रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. हर बहन अपने भाई को राखी और रेशम के धागे बांधकर रक्षा का वचन ले रही है। उधर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग के पेशे से जुड़े सदस्यों के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कोविंद ने उन्हें अपनी जिंदगी दांव पर लगाकर दूसरों की रक्षा करने वाला बताया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन ने बयान जारी कर कहा कि नर्सों ने राष्ट्रपति को राखियां बांधीं और कोविड-19 से निपटने में अपने अनुभव साझा किए। राष्ट्रपति ने नर्सों का सम्मान करते हुए कहा कि वे अग्रिम मोर्चे के कोविड योद्धाओं का काम कर रही हैं और काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से उनके सम्मान में इजाफा हुआ है।
 

राष्ट्रपति ने कहा कि परंपरागत रूप से रक्षाबंधन का त्योहार भाइयों द्वारा बहनों की रक्षा से जुड़ा हुआ है लेकिन नर्सों के मामले में यह है कि वे अपनी प्रतिबद्धता से अपने भाइयों का सहयोग करती हैं और सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने सेना की नर्सिंग सेवा के दो सदस्यों का जिक्र किया जो रोगियों की सेवा करते हुए कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं, लेकिन जल्द ठीक होने के बाद पूरे उत्साह से काम पर लौट आईं। उन्होंने महामारी के दौरान प्रतिबद्धता के लिए नर्सिंग समुदाय को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


हरेक नर्स ने कोविड-19 रोगियों का सहयोग करने का अपना अनुभव साझा किया लेकिन सबके विचार एक थे कि बीमारी के बारे में गलत धारणा के कारण रोगियों को काफी मानसिक तनाव था और इसका समाधान चिकित्सीय एवं काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाना चाहिए। राष्ट्रपति ने उन्हें सुना और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने रक्षाबंधन पर पूरे नर्सिंग समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें