फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति अगले सप्ताह आएंगे ओडिशा, एनआईटी राउरकेला के दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग

Sat, 13 Mar 2021 09:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भुवनेश्वर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले सप्ताह ओडिशा की दो दिन की यात्रा पर आएंगे और एनआईटी राउरकेला के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविंद 21 मार्च को संस्थान आएंगे और उसके अगले दिन कोणार्क मंदिर जाएंगे।

विज्ञापन


एनआईटी राउरकेला में दीक्षांत समारोह सुबह दस बजे शुरू होगा और राष्ट्रपति इसमें अपना संबोधन देंगे। राष्ट्रपति के अलावा कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान तथा राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एन के. दास के भी शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें