फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना, दर्ज होगा ये रिकॉर्ड

Sun, 28 Jul 2019 10:09 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीका के तीन देशों बेनिन, गाम्बिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं। इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति कोविंद तीन अगस्त तक इन देशों का दौरा करेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में अब तक 23 देशों का दौरा किया है। अफ्रीका के इन तीनों देशों के लिए भारत के किसी राष्ट्रपति का पहला दौरा होगा।  अफ्रीका के साथ रिश्तों को और गहरा बनाने की जरूरत के नजरिए से इस यात्रा पर सामरिक हलकों की विशेष नजर होगी।

अपने दौरे के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद 28 जुलाई को बेनिन पहुंचेगे। इसके बाद वह गाम्बिया और गिनी जाएंगे। इन देशों के दौरे में कृषि क्षेत्र में सहयोग को औऱ गहरा करने के इरादे से कृषि मशीनें प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


बेनिन में राष्ट्रपति कोविंद नेशनल एसेम्बली को संबोधित करेंगे साथ में वो वहां रह रहे करीब 15 सौ प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इन तीन देशों के दौरे में आपसी व्यापार बढ़ाने पर विशेष जोर होगा।
विज्ञापन


 




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें