राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को बांग्लादेश के लिए रवाना होंगे। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति की यह यात्रा 15 से 17 दिसंबर तक चलेगी। उनका यह दौरा ढाका में 50वें विजय दिवस के उपलक्ष्य में 16 दिसंबर को होने वाले समारोह के लिए हो रहा है। बांग्लादेश की राष्ट्रपति ने कोविंद को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।