राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ वकील संजय जैन को एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 30 जून 2020 या अगले आदेश, जो पहले हो, तक की गई है।
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केंद्र सरकार का तीसरा सबसे बड़ा विधि अधिकारी होता है। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, सॉलिसिटर जनरल की सहायता करता है। इस पद का संविधान में कोई जिक्र नहीं है।इसकी नियुक्ति लॉ ऑफिसर्स एक्ट 1987 के अंतर्गत होती है।