राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को देश को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी में किया जाएगा। उसके बाद दूरदर्शन के क्षेत्री चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगी।