आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई
- फोटो : PTI
अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी युद्ध के बीच अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहम अलीयेव ने अपने नागरिकों को संबोधन में कहा, आर्मेनियाई सैनिकों ने उनके देश के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है। इसमें कई लोगों की मौत हुई।
उन्होंने कहा कि अर्मेनिया ने पहली गोली चलाई और हमारे सैनिक पहले शहीद हुए। इन सैनिकों की शहादत पर दुश्मनों को सजा दी जाएगी। वहीं नई दिल्ली में अजरबैजान के दूतावास ने भी बयान जारी कर कहा कि अर्मेनिया लगातार शांति समझौतों व अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन कर रहा है। दूतावास ने उम्मीद जताई कि उसके मित्र देश अजरबैजान के समर्थन में बयान जारी करेंगे।