ये महज संयोग है: मोहम्मद सलीम
मार्क्सवादी नेता मोहम्मद सलीम ने ट्वीट कर लिखा, 'वकील को भुगतान क्यों करना जब आप जज ही खरीद सकते हैं। इस सवाल का पूर्व सीजेआई से कोई समानता प्रतीत होना महज एक संयोग है।'
योगेंद्र यादव ने अरुण जेटली की बात दिलाई याद
स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने भाजपा के दिवंगत नेता अरुण जेटली की कही हुई बात याद दिलाई है, जिसमें उन्होंने कहा था, 'सेवानिवृत्ति से पहले के फैसले, सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी की इच्छा से प्रभावित होते हैं।'
बीते साल ही सेवानिवृत्त हुए हैं रंजन गोगोई
पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पिछले साल 17 नवंबर 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं। 15 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में उनके कार्य का आखिरी दिन था। पूर्व सीजेआई गोगोई ने 3 अक्तूबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद ग्रहण किया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में 23 अप्रैल 2012 को नियुक्त हुए थे।