फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस: आज राष्ट्रीय दिव्यांगता पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

Sat, 03 Dec 2022 01:47 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले, दिव्यांगों के सशक्तीकरण की दिशा में काम करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगों के सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। इसमें व्यक्तियों के अलावा दिव्यांगों के लिए काम करने वाले संस्थानों, संगठनों, राज्यों और जिलों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित होगा।
विज्ञापन


विकलांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले, दिव्यांगों के सशक्तीकरण की दिशा में काम करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले, ए नारायणस्वामी और प्रतिमा भौमिक भी मौजूद रहेंगी।                                                                                    

राष्ट्रीय दिव्यांगता पुरस्कार के लिए वर्ष 2022 में 1210 आवेदन प्राप्त हुए। वर्ष 2021 में 844 आवेदन मिले थे। आवेदकों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच के बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने सम्मानित होने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं आदि का चयन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें