फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Sun, 14 Jul 2019 03:08 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : Twitter/President of India
विज्ञापन

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को आंध्रप्रदेश तिरुमला के नजदीक स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के प्राचीन मंदिर में पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति यहां अपनी पत्नी सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचे थे।

विज्ञापन


इस धार्मिक यात्रा पर शनिवार को यहां पहुंचे राष्ट्रपति ने चार मंदिरों में दर्शन किए। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के वह मंदिर परिसर के मुख्य द्वार से अंदर आए। राष्ट्रपति का पारम्परिक तरीके से स्वागत किया गया, मंदिर के प्रमुख पुजारियों और शीर्ष पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चारण किया, जो फिर उन्हें गर्भगृह तक ले गए। 

अधिकारी ने बताया कि कोविंद ने इस 2000 वर्ष पुराने मंदिर में आधा घंटा बिताया। अधिकारी ने बताया कि परंपरा के अनुसार इससे पहले राष्ट्रपति ने 'श्री भू वरहस्वामी मंदिर' के दर्शन भी किए थे।
विज्ञापन


रेनीगुंटा हवाई अड्डे पहुंचने के बाद तिरुमला की ओर रवाना हुए राष्ट्रपति ने रास्ते में तिरुचानूर में देवी 'श्री पद्मावती' और कपिलातीर्थम में 'शिव मंदिर' के दर्शन किए थे। सितंबर 2017 में राष्ट्रपति पद का कार्यकाल संभालने के बाद कोविंद दूसरी बार भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें