फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में दिवाली की धूम, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई

Sun, 27 Oct 2019 08:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : Social media
विज्ञापन

देशभर में आज दिवाली का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में पर्यावरण का ध्यान रखते हुए ग्रीन दिवाली भी मनाई जा रही है। प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुबह ट्वीट कर दिवाली की बधाई देते हुए लिखा कि दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्ज्वलित करते हुए सभी के खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।



वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि देशवासियों को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें