एनटीए के चेयरमैन डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को आईसीएसआर वेटिनरी इंस्टीट्यूट इज्जतनगर बरेली डीम्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टरेट ऑफ साइंसेज की डिग्री प्रदान की गई है। बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान प्रदान किया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनटीए के चेयरमैन डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को सम्मानित किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार जोशी को आईसीएसआर वेटिनरी इंस्टीट्यूट इज्जतनगर बरेली डीम्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से डॉक्टरेट ऑफ साइंसेज की डिग्री प्रदान की गई है। आज भारत की राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इंफाल के चांसलर भी हैं जोशी
प्रो. प्रदीप जोशी वर्तमान में सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इंफाल के चांसलर भी हैं। वे यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन और छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोक सेवा आयोग के चेयरमैन पूर्व में रह चुके हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स से पीएचडी की है। प्रदीप जोशी के निर्देशन में 19 छात्रों ने पीएचडी की है।
विज्ञापन
प्रो. प्रदीप जोशी मेंबर सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड ऑफ एजुकेशन, स्टीयरिंग कमेटी फॉर एजुकेशन रिफॉर्म, नेशनल रिसोर्स ग्रुप ऑफ सर्व शिक्षा अभियान, रिफॉर्म्स कमेटी छत्तीसगढ़, पब्लिक सर्विस कमीशन सहित शिक्षा और रिफॉर्म, प्रशासनिक रिफॉर्म कमेटी के सदस्य भी रहे हैं। आज भारत के राष्ट्रपति ने उन्हें उच्च शिक्षा और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में कार्य करने के लिए मानद उपाधि प्रदान की। प्रो. प्रदीप जोशी को मानद उपाधि प्रदान करने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।
आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को बरेली में आयोजित आईसीएआर-भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्री दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हमारी संस्कृति सभी प्राणियों में ईश्वर की उपस्थिति देखती है। पशु हमारे के लिए साधन और किसानों के लिए बल रहे हैं। उनसे मानव का परिवार को रिश्ता है।