फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद हमले की 18वीं बरसी आज, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Fri, 13 Dec 2019 02:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ससंद हमले के शहीदों को प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि दी - फोटो : PTI
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को उन लोगों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 2001 में संसद पर हुए हमले में अपनी जान गंवाई थी। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, 'एक कृतार्थ राष्ट्र 2001 में इस दिन आतंकवादियों से संसद का बचाव करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के अनुकरणीय शौर्य और साहस को सलाम करता है। हम अपने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद को हराने और खत्म करने के अपने संकल्प को लेकर दृढ़ हैं।'

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य सांसदों के साथ मिलकर 2001 में हुए संसद हमले में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। संसद के कई सदस्यों ने उन लोगों को याद करते हुए ट्वीट किया है जो इस आतंकवादी हमले में मारे गए थे। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं उन बहादुरों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने 2001 में इस दिन एक नृशंस आतंकवादी हमले के खिलाफ हमारी संसद का बहादुरी से बचाव करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। न्यू इंडिया हमेशा उनकी निस्वार्थता, दृढता और साहस के लिए उनका ऋणी रहेगा।'

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने ट्वीट करते हुए कहा, '13 दिसंबर को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के सभी वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि।' बता दें कि 13 दिसंबर, 2001 को एंबेसडर कार में सवार होकर आए पांच आतंकवादियों ने 45 मिनट में संसद को गोलियों से छलनी कर दिया था।
विज्ञापन


यह हमले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने किए थे। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें दिल्ली पुलिस के पांच कर्मी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला अधिकारी, संसद भवन के दो वॉच और वार्ड कर्मचारी, एक माली और एक कैमरामैन शामिल थे।

जिस समय यह घटना घटी उस समय संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा था और कार्यवाही 40 मिनट के लिए स्थगित हुई थी। संसद के अंदर लगभग 100 सदस्य मौजूद थे। तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी और रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज अन्य मंत्रियों के साथ लोकसभा में मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें