फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव: जानिए अंकों के समीकरण में भाजपा का दावा कितना मजबूत

Mon, 17 Jul 2017 10:55 AM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा और एनडीए के सामने सबसे बड़ी चुनौती है अपने उम्‍मीदवार की जीत पक्की करना। कोविंद की घोषणा के साथ ही भाजपा ने जरूरी वोटों के जुगाड़ के लिए मोर्चाबंदी तेज कर दी थी जिसका जिम्मा संभाला था खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने, दूसरे दलों के तमाम बड़े नेताओं को खुद फोन कर अमित शाह एनडीए उम्‍मीदवार के लिए समर्थन मांग कर उनकी जीत पक्की करने का इंतजाम कर लिया था।
विज्ञापन


उनकी इस मुहिम का असर भी उस समय दिखा जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोविद के लिए समर्थन की घोषणा कर दी। कुछ नानुकुर के बाद शिवसेना ने भी समर्थन की घोषणा कर दी। ताजा आंकडों पर गौर करें तो माना जा रहा है एनडीए उम्‍मीदवार के पक्ष में 70 फीसदी से ज्यादा वोटों का जुगाड़ हो चुका है। आइए डालते हैं संभावित वोटों पर एक निगाह।

ये है दोनों दलों के कुल वोटों की संख्या

राजग के कुल वोट
राष्ट्रपति पद का चुनाव इलेक्टॉरल कॉलेज द्वारा होता है जिसके सभी सदस्यों का कुल वोट 10,98,882 है। ऐसे में राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 5,49,442 वोट की दरकरार होती है। फिलहाल भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए के पास सांसद और विधायकों के हिसाब से कुल 532019 वोट हैं। जिसमें भाजपा के पास 442117, पीडीपी के 4140, रालोसपा के 2643, टीडीपी के 31116, शिवसेना के 25893, शिअद के 6696, एलजेपी के 4767, बीपीएफ के 2100, एनपीएफ के 1830, एजीपी के 1624, एसडीएफ के 1570, एडी के 3288, एनपीपी के 814, आजसू के 880, एसडब्लूपी के 708, आरपीआई के 708, एसबीएसपी के 832, एमजीपी के 60, जीपीएफ के 60 और हम के कुल 173 वोट हैं। 

यूपीए के कुल वोट
वहीं कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए के पास फिलहाल कुल मतों का आंकड़ा 391739 वोटों का है। जिसमें से कांग्रेस के कुल वोट कांग्रेस 161478, टीएमसी के 63847, जदयू के 20935, सपा के 26060, माकपा के 27069, बसपा के 8200, एआईएमआईएम के 2094, राजद के 18797, डीएमके के 18352, राकांपा के 15857, जदएस के 7820, झामुमो के 5116, भाकपा के 4701, आईयूएमएल के 4328, एयूडीएफ के 3632, झाविमो के 352, रालोद के 208, आरएसपी के 628, नेशनल कांफ्रेंस के 1788, फारवर्ड ब्लॉक के 302, भाकपा माले के कुल 176 वोट हैं।
विज्ञापन

इन तटस्‍थ वोटों पर टिकी सबकी निगाह

इन तटस्‍थ वोटों पर टिकी सबकी निगाह
फिलहाल कुछ दल ऐसे भी हैं जो अभी दोनों ही गठबंधनों को समर्थन नहीं कर रहे हैं। इनके पास कुल इलेक्टॉरल कॉलेज के वोटों का 13 फीसदी के करीब है। जिसमें प्रमुख हैं। हालांकि इनमें से कुछ दलों ने एनडीए उम्‍मीदवार को समर्थन के संकेत दिए हैं। जिनमें से टीआरएस के 22048, वाईएसआर कांग्रेस के 16848 बीजेडी के 32892 और अन्नाद्रमुक के 59224 वोट हैं। आप और इनैलो जैसे दल अभी किसी ओर नहीं गए हैं। आप के पास 9038 वोट और इनेलो के पास 4252 वोट हैं। 

भाजपा को जीत के लिए इस समीकरण की जरूरत
अब प्रमुख सवाल ये है कि अगर समीकरण ऐसे बनते हैं कि शिवसेना भाजपा का समर्थन न करे तो उसके 532019 वोट में से शिवसेना के 25893 वोट घटकर उसका आंकड़ा रह जाएगा 506126 वोटों का। ऐसे में उसे जीत के लिए कुल 43316 वोटों की दरकार होगी। हालांकि इसकी पूर्ति भाजपा आसानी से बीजू जनता दल के 32892, अन्नाद्रमुक के 59224, टीआरएस के 22048 और वाईएसआर कांग्रेस के 16848 वोटों के बल पर प्राप्त कर सकती है, जिनमें से कुछ दलों ने पहले ही उन्‍हें समर्थन की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें