01:50 PM, 21-Jun-2022
उपराष्ट्रपति नायडू से मिले शाह, राजनाथ और नड्डा
भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए माथापच्ची जारी है। इसी बीच, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एनडी नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है ? नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।