फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से, NeVA परियोजना का करेंगी उद्घाटन

Wed, 13 Sep 2023 03:12 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  13 सितंबर को राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (12 सितंबर) से दो दिन तक गुजरात के दौरे पर रहेंगी। सरकारी बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार की शाम गांधीनगर पहुंचेंगी। अगले दिन यानी 13 सितंबर को वह राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) परियोजना का उद्घाटन करेंगी। साथ ही गांधीनगर में गुजरात विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार को ही गांधीनगर स्थित राजभवन से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 'आयुष्मान भव' पहल का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'वन नेशन, वन एप्लीकेशन' की अवधारणा से प्रेरित NeVA परियोजना विधानसभा की कार्यवाही को कागज रहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) भारत सरकार के 'डिजिटल इंडिया प्रोग्राम' के तहत 44 मिशन मोड परियोजनाओं (एमएमपी) में से एक है, जिसका उद्देश्य सभी राज्य विधानमंडलों को 'डिजिटल हाउस' में बदलकर उनके कामकाज को कागज रहित बनाना है।

अब तक, 21 राज्य विधानसभाओं ने NeVA के कार्यान्वयन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं और 17 विधानसभाओं के लिए परियोजना को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही परियोजना के कार्यान्वयन के लिए उन्हें धन जारी किया गया है। 17 में से नौ विधानमंडल पहले ही पूरी तरह से डिजिटल हो चुके हैं और NeVA प्लेटफॉर्म पर लाइव हैं। उनका सारा काम डिजिटल और कागज रहित तरीके से हो रहा है।
विज्ञापन


किसान अधिकार वैश्विक संगोष्ठी का आज उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को दिल्ली स्थित पूसा परिसर में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी। शुक्रवार तक चलने वाली संगोष्ठी में 86 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। यह संगोष्ठी नई दिल्ली में आईसीएआर कंवेंशन सेंटर एनएएससी सभागार पूसा में होगी। इस मौके पर राष्ट्रपति प्लांट अथॉरिटी भवन कार्यालय और ऑनलाइन पौधा किस्म पंजीकरण पोर्ट का भी शुभारंभ करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें