फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में की शिरकत; कैडेट्स ने दिखाया दमखम

Sat, 28 Nov 2026 09:09 AM IST
शिवम गर्ग एएनआई, कन्नूर

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने केरलम के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी की ऑटम टर्म-2026 की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इसके बाद वह मिजोरम और नागालैंड के कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
नौसेना अकादमी की परेड में पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार, 28 नवंबर को केरलम के कन्नूर जिले में स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (ईएनए), एझिमाला की पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं। अकादमी के ऑटम टर्म-2026 का यह समारोह एझिमाला के परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और निरीक्षण अधिकारी के रूप में शामिल हुईं।

विज्ञापन


इस परेड में प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेट्स ने हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना अकादमी देश के नौसेना अधिकारियों को प्रशिक्षण देने वाला प्रमुख संस्थान है। पासिंग आउट परेड उनके प्रशिक्षण के एक महत्वपूर्ण चरण के पूरा होने का प्रतीक है।
 
विज्ञापन


छह दिवसीय दौरे पर हैं राष्ट्रपति मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 नवंबर से केरलम, मिजोरम और नागालैंड के छह दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन 27 नवंबर को उन्होंने केरलम के कालडी स्थित आदि शंकराचार्य की जन्मस्थली थलैयट्टुमपिल्ली के दर्शन किए। इसके बाद वह त्रिशूर में वैद्यरत्नम आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं।

मिजोरम और नागालैंड भी जाएंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति 29 नवंबर को मिजोरम के केलसिह स्थित रोपुइलियानी जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय जाएंगी। 30 नवंबर को आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह और रजत जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद 1 दिसंबर को नागालैंड के किसामा में 27वें हॉर्नबिल महोत्सव का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति का छह दिवसीय दौरा 2 दिसंबर को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें