President Draupadi Murmu Assam Visit
- फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिवसीय असम दौरे गुरुवार दोपहर बाद असम पहुंची। हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की अगवानी के लिए राज्यापल गुलाब चंद कटारिया भी हवाई अड्डे पर मौजूद रहे। अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट में लिखा, आदरणीया राष्ट्रपति जी, असम में आपका स्वागत है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति और आशीर्वाद पाकर हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति यहां से वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगी। वह बागोरी में पार्क की पश्चिमी रेंज का दौरा करेंगी, जीप सफारी लेंगी और फिर शाम को कोहोरा में केंद्रीय रेंज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। गुवाहाटी के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह पार्क में दो दिवसीय 'गज महोत्सव' का उद्घाटन करेंगी। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस वार्षिक उत्सव का उद्देश्य एशियाई हाथी का संरक्षण करना और बढ़ते मानव-हाथी संघर्ष को हल करने के तरीके खोजना है।
वहीं गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। उसी दिन वह गुवाहाटी हाई कोर्ट के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू 6 अप्रैल से असम का दौरा करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने ट्विटर पर कहा कि समूचा असम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी के लिए उत्सुक है। वह 7 अप्रैल को गज उत्सव-2023 (Gaj Utsav 2023) का उद्घाटन करेंगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रपति शनिवार को वतेजपुर का दौरा करेंगी और असम यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन यानी शनिवार को राष्ट्रपति तेजपुर का दौरा करेंगी। यहां वह वायुसेना केंद्र से सुखोई 30 लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगी। इससे पहले 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने अग्रिम मोर्चे के लड़ाकू विमान में उड़ान भर चुकी हैं।