फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Courts: उड़ीसा, गौहाटी और केरल हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Sun, 03 Sep 2023 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटक (ओडिशा)
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वकील सिबो शंकर मिश्रा और न्यायिक अधिकारी आनंद चंद्र बेहरा को उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। इसके अलावा बुदी हाबुंग को गौहाटी हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश और जस्टिस सीएस सुधा को केरल हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया।  नियुक्ति की घोषणा कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने की।

विज्ञापन


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने उड़ीसा हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए वकील सिबो शंकर मिश्रा और न्यायिक अधिकारी आनंद चंद्र बेहरा के नामों की सिफारिश की थी। 

स्थायी न्यायाधीशों के लिए पांच नामों की सिफारिश
इससे पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 31 अगस्त को मद्रास हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की भी सिफारिश की थी। जिन पांच अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की गई, वे थे- न्यायाधीश ए. ए. नक्कीरन, निदुमोलू माला, एस. सौंथर, सुंदर मोहन और कबाली कुमारेश बाबू।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें