फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Mizoram Visit: राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी दो दिवसीय मिजोरम दौरा, कई कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

Sun, 23 Oct 2022 06:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

अपने मिजोरम दौरे पर राष्ट्रपति आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। साथ ही वे 3 नवंबर को विश्वविद्यालय के तहत कुछ सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे चार नवंबर को राज्य विधानसभा को भी संबोधित करेंगी।  
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीवाली के त्योहार के बाद अगले महीने की शुरुआत में पूर्वोत्तर भारत की यात्रा करेंगी। अपनी इस यात्रा के क्रम में वे नवंबर की शुरुआत में दो दिवसीय दौरे पर मिजोरम आएंगी।राज्य के एक अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी। जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू की यह पहली मिजोरम यात्रा है। वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्तारूढ़ मिजोरम नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) और भाजपा के सदस्यों से वोट हासिल करने के लिए 7 जुलाई को पहले ही राज्य का दौरा कर चुकी हैं।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति आइजोल के पश्चिमी बाहरी इलाके में मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगीं। साथ ही वे 3 नवंबर को विश्वविद्यालय के तहत कुछ सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे चार नवंबर को राज्य विधानसभा को भी संबोधित करेंगी। राज्य के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है।       
विधानसभा सूत्रों के मुताबिक, विशेष सत्र 4 नवंबर को सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू राज्य विधानसभा को संबोधित करने वाली तीसरे राष्ट्रपति होंगी। पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम ने 2005 में राज्य विधानसभा को और द्रौपदी मुर्मू के पूर्ववर्ती राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवंबर 2017 में संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें