पिछले साल राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का यह दूसरा बंगाल दौरा है। हालांकि इस बार उनका दौरा मात्र करीब चार घंटे का होगा। अधिकारियों के अनुसार, नौसेना में इस युद्धपोत के शामिल होने से उसकी ताकत में काफी इजाफा होगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने उनका स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि इस दौरान वे यहां रक्षा पीएसयू गार्डनरीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा भारतीय नौसेना के लिए परियोजना 17 के तहत निर्मित स्वदेशी युद्धपोत विंध्यगिरि का जलावतरण करेंगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि पिछले साल राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मु का यह दूसरा बंगाल दौरा है। हालांकि इस बार उनका दौरा मात्र करीब चार घंटे का होगा। अधिकारियों के अनुसार, नौसेना में इस युद्धपोत के शामिल होने से उसकी ताकत में काफी इजाफा होगा।
केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत पूर्णत: स्वदेशी तकनीक से इस अत्याधुनिक युद्धपोत का निर्माण किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचेंगी। वहां से वह सीधे जीआरएसई शिपयार्ड पहुचेंगी और कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।