फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: अशरफ गनी ने भारत की भूमिका को सराहा, 100 परियोजनाओं के लिए की मदद की घोषणा

Wed, 25 Nov 2020 02:35 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी - फोटो : twitter
विज्ञापन

वर्चुअल प्लेटफार्म पर आयोजित अफगानिस्तान कांफ्रेंस 2020 में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अरबों डॉलर की मदद और चाबहार बंदरगाह के लिए भारत का धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


वहीं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने भाषण में बताया कि काबुल सिटी के 20 लाख निवासियों को स्वच्छ पेयजल प्रदान करने के लिए शातूत बांध का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हाल ही में भारत व अफगानिस्तान के बीच समझौता किया गया है।

भारत ने इसके अलावा अफगानिस्तान को 8 करोड़ डॉलर (592 करोड़ रुपये) की 100 परियोजनाओं में मदद का एलान किया। ये परियोजनाएं अफगानिस्तान के शहरों में स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने से जुड़ी हैं। भारत अभी तक अफगानिस्तान में तीन अरब डॉलर की परियोजनाओं को लगा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें