फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को राष्ट्रपति की सलाह, नई तकनीक से रहें लैस

Sun, 18 Jun 2017 05:12 AM IST
एजेंसी/ पुणे
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि तकनीकी सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे पूरी दुनिया को जूझना पड़ा है। सेना के सुप्रीम कमांडर ने शनिवार को सेना के युवा इंजीनियरों को नसीहत दी कि वह नई तकनीकी से खुद को बेखबर रखें और सशस्त्र सेना में उसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


राष्ट्रपति यहां मिलीट्री इंजीनियरिंग कॉलेज के दीक्षांत समारोह में युवा इंजीनियरों से कहा कि वह खुद को एक अच्छे इंजीनियर और अच्छे सैनिक की दोहरी भूमिका के लिए तैयार रखें। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि नई चुनौतियां घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मोर्चों पर हैं।

उन्होंने कहा कि सभी चुनौतियों में टेक्नोलॉजी सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे आज पूरा विश्व जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आपको तकनीकी जानकारी मुहैया कराने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मुखर्जी ने कहा कि छात्रों के लिए अगली चुनौती सशस्त्र सेनाओं के लिए तकनीकी को बारीक रूप से सुलझाना है। दूरदराज के इलाकों में बुनियादी ढांचे के निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें