देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में केंद्र सरकार ने एक एडवायजरी जारी की है। इसमें केंद्र सरकार ने 20 बीमारियों के लक्षण वाले मरीजों/पीड़ितों को रखा है। सरकार ने कहा है कि इन लक्षणों से पीड़ित लोगों को टीका लगाने के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी। आइए जानते हैं कौन-कौन से हैं ये 20 लक्षण...
- पिछले एक साल के दौरान दिल का दौरा पड़ा हो (बीते एक साल के अंदर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा हो)
- पोस्ट कार्डियक ट्रांसप्लांट (एलवीएडी)/लेफ्ट वेंट्रीकुलर असिस्ट डिवाइस।
- लेफ्ट वेंट्रीकुलर सिस्टोलिक डिसफंक्शन।
- मध्यम स्तर या तेज स्तर का हृदय रोग।
- कनजेनाइटल हार्ट डिजीज।
- कोरोनरी आर्टरी डिजीज, मधुमेह, उच्चरक्तचाप (बीपी), हाइपरटेंशन के मरीज जिनका इलाज चल रहा है।
- एनजाइना के साथ हाइपरटेंशन और डायबिटीज।
- सीटी एमआरआई डक्यूमेंटेड स्ट्रोक।
- पल्मोनरी आर्टरी डिजीज।
- डायबिटीज (10 साल पुराना मामला या जटिलताओं सहित) और हाइपरटेंशन के इलाजरत मरीज।
- किडनी/लिवर/हेमाटोपोइएटिक स्टेम सेल ट्रांसप्लांट: करा चुके/प्रतीक्षा सूची में नाम हो।
- किडनी की बीमारी का अंतिम चरण/सीएपीडी।
यहां देखें पूरी सूची
निजी अस्पतालों में 250 में मिलेगी कोरोना की वैक्सीन
केंद्र सरकार ने शनिवार को जानकारी दी है कि कोरोना टीकाकरण केंद्र के रूप में काम कर रहे निजी अस्पताल में प्रति व्यक्ति प्रति खुराक 250 रुपये लिए जाएंगे।
बता दें कि केंद्र सरकार की घोषणा से कुछ देर पहले गुजरात सरकार ने भी निजी अस्पताल के लिए वैक्सीन की कीमत तय की थी। इसके तहत यहां भी राज्य के लोगों को निजी अस्पताल में 250 रुपये चुकाने होंगे, वहीं सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त में मिलेंगी।
77 फीसदी लोगों को पहली खुराक तो 70 फीसदी को दूसरी
देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक 77 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की पहली खुराक दे दी गई है, वहीं 70 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की दूसरी खुराक दी गई है।
एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण
देशभर में एक मार्च से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है। इसके तहत 10 हजार सरकारी केंद्रों और 20 हजार निजी अस्पतालों में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाने की योजना है।
खास बात यह है कि यह वैक्सीन 40 साल से ऊपर बीमार लोगों और 60 साल से ऊपर के सभी लोगों का लगाई जाएगी। जानकारी के मुताबिक इन दोनों उम्र सीमा के अंदर आने वाले लोग सरकारी केंद्रों में जाकर टीका मुफ्त में लगवा सकते हैं।