फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू, जनवरी में राष्ट्रीय अधिवेशन में लगेगी नाम पर मुहर  

Thu, 12 Nov 2020 05:16 AM IST
देव कश्यप अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिसंबर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। दिसंबर में ही कार्यसमिति की बैठक में राहुल के नाम पर प्रस्ताव पारित होगा। इसके बाद जनवरी में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर राहुल के नाम पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन


अधिवेशन में नई कार्यसमिति के 12 सदस्यों का भी चुनाव होगा, वहीं अन्य 12 सदस्य चुनने का अधिकार नए अध्यक्ष का होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है और इसे टाला नहीं जा सकता। वहीं, राहुल समर्थक नेता भी आश्वस्त हैं कि बिहार व कई राज्यों में उपचुनाव के नतीजों को संगठन के नेतृत्व से नहीं जोड़ना चाहिए।


राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में चुनाव जीते भी हैं। इससे पहले, कांग्रेस के 23 नेताओं के नेतृत्व के खिलाफ मुखर व खुला पत्र लिखने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यसमिति की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की थी। काफी मान मनौव्वल के बाद वह अगले चुनाव तक अंतरिम अध्यक्ष पद संभालने को तैयार हुई थी। लिहाजा अब कोरोना नियमों में ढील मिलने के बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाकर उसमें फैसला लेना चाहती है।
विज्ञापन


पार्टी के भीतर एक बड़ा वर्ग राहुल गांधी का पक्षधर है, लेकिन एक महीने पहले बनी वर्तमान कार्यसमिति अभी भी वे नेता शामिल हैं जिन्होंने पत्र लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया था। ऐसे में कार्यसमिति की बैठक महत्वपूर्ण होगी। वहीं अगर राहुल गांधी चुनाव कराने पर अड़ते हैं तो कार्यसमिति चुनाव कार्यक्रम घोषित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें