सैन्य पुलिस कॉर्प्स में महिला जवानों के पहले बैच के प्रशिक्षण के लिए तैयारियां चल रही हैं। इन तैयारियों में आवास से लेकर प्रशिक्षण मॉड्यूल और उनके लिए देशभर से सही प्रशिक्षकों का चयन करना शामिल है। ये बात भारतीय सेना ने कही है।
सेना ने कहा है कि कर्नाटक महिला पुलिस सहित कई मॉडलों का अध्ययन किया गया है और अच्छे अभ्यास को अमल में लाया जा रहा है।