सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट और इंजीनियरिंग के लिए जेईई साल में दो बार करवाई जाएगी। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों को उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एक अवसर प्रदान करना है।
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा कि सरकार प्रवेश परीक्षा कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का गठन करने जा रही है। यह एक स्वायत्त संस्था होगी, जो उच्च शिक्षण संस्थानों की परीक्षा का आयोजन करेगी।
पढ़ें- आप भी पढ़िए नीट परीक्षा पास करने के जरूरी टिप्स
कुशवाहा ने बताया कि शुरू में एनटीए वह परीक्षा करवाएगी जो अब तक सीबीएसई करवाता है। यह ऑनलाइन परीक्षा साल में दो बार करवाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बताया था कि उसके पास अत्यधिक काम होने के कारण वह भविष्य में इन परीक्षाओं को आयोजित करवाने में असमर्थ है।