फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET और JEE की प्रवेश परीक्षा अब साल में दो बार कराने की तैयारी

Tue, 19 Dec 2017 11:11 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
नीट
विज्ञापन
सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट और इंजीनियरिंग के लिए जेईई साल में दो बार करवाई जाएगी। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य छात्रों को उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए एक अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा कि सरकार प्रवेश परीक्षा कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का गठन करने जा रही है। यह एक स्वायत्त संस्था होगी, जो उच्च शिक्षण संस्थानों की परीक्षा का आयोजन करेगी। 

पढ़ें- आप भी पढ़िए नीट परीक्षा पास करने के जरूरी टिप्स

कुशवाहा ने बताया कि शुरू में एनटीए वह परीक्षा करवाएगी जो अब तक सीबीएसई करवाता है। यह ऑनलाइन परीक्षा साल में दो बार करवाई जाएगी। मंत्री ने कहा कि सीबीएसई ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बताया था कि उसके पास अत्यधिक काम होने के कारण वह भविष्य में इन परीक्षाओं को आयोजित करवाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें