फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: अब मिशन यूपी पर निकलेंगे किसान, जुलाई में होंगी दो ट्रैक्टर रैली

Sun, 27 Jun 2021 08:53 PM IST
योगेश साहू डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जल्द ही किसान संगठन अब अपने नए मिशन के तहत उत्तर प्रदेश कूच करेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। जल्द ही किसान संगठन अब अपने नए मिशन के तहत उत्तर प्रदेश कूच करेंगे। इस मिशन में किसान बंगाल की तर्ज पर पूरे यूपी में रैलियां करेंगे और भाजपा सरकार के खिलाफ माहौल तैयार करने की रणनीति बना रहे हैं। किसान संगठनों का कहना है कि हम किसी पार्टी के पक्ष में प्रचार नहीं करेंगे। हालांकि उनका यह भी कहना है कि वे केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों को आमजन तक जरूर पहुंचाएंगे।  

विज्ञापन


अमर उजाला से चर्चा करते हुए एक वरिष्ठ किसान नेता ने कहा कि किसानों को विरोध करते हुए 7 माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। एक तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बयान दे रहे हैं कि हम किसानों से चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं कर रही है। 

पश्चिम बंगाल के चुनाव में जिस तरह से सभी बड़े किसान नेताओं ने पूरे राज्य में रैली और धरना प्रदर्शन किया था। इसी तर्ज पर किसान नेता यूपी के हर शहर में एक रैली करने की रणनीति बना रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को शिवकुमार शर्मा (कक्का जी) ने कहा था कि यदि केंद्र सरकार सोच रही है कि हम थक गए हैं, निराश हताश हो गए हैं, तो वो गलतफहमी में है। हमारी तो 2024 तक की तैयारी है। अगले लोकसभा चुनाव के पहले तक हमारा धरना और आंदोलन जारी रहेगा। 

कोरोना महामारी जैसे ही ठंडी पड़ेगी, हमारे साथी फिर से अपने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ दिल्ली को घेर लेंगे। इस आंदोलन में छह सौ से ज्यादा किसान मौत के मुंह में गए हैं, इसलिए उनकी शहादत जाया नहीं जाने देंगे। मीडिया से चर्चा करते हुए कक्का जी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल चुनाव में हमने मिशन बंगाल बनाया था। अब अगला लक्ष्य मिशन यूपी है। 

जुलाई में निकलेंगी दो ओर ट्रैक्टर रैली
शनिवार को किसानों ने देशभर के राजभवनों के बाहर प्रदर्शन किसान किया। वहीं किसान संगठनों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया। इसी बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने अगले महीने 2 और ट्रैक्टर रैलियों का एलान भी किया है।

उन्होंने कहा कि 9 और 24 जुलाई को भी ट्रैक्टर रैलियों का आयोजन किया जाएगा। 9 जून की रैली में शामली और बागपत के लोग मौजूद रहेंगे। 10 जुलाई को सिंघु बॉर्डर पहुंचेगी। इसके अलावा 24 जुलाई को एक और रैली का आयोजन होगा। इसमें मेरठ और बिजनौर के किसान शामिल होंगे। 25 जुलाई को यह रैली गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें