फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में अप्रैल या मई में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Wed, 01 Aug 2018 10:42 AM IST
भुवनेश्वर, भाषा 
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अगले साल अप्रैल या मई में आम चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। राज्य और देश में समय से पहले चुनाव कराने की संभावना के बारे में पत्रकारों के सवालों पर कुमार ने यह जवाब दिया। ओडिशा विधानसभा का पिछला चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ ही हुआ था।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि अगले चुनाव के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव पहले होगा या नहीं इस बारे में कोई टिप्पणी करने के लिए मैं अधिकृत नहीं हूं।

लेकिन, इतना कह सकता हूं कि हम अप्रैल या मई 2019 में लोकसभा और ओडिशा विधानसभा का चुनाव कराने की तैयारी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में अगले चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2019 को प्रकाशित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें