फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण: वैक्सीन की कमी दूर होते ही गर्भवतियों को लगेगा टीका

Wed, 09 Jun 2021 06:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समूह की दो बैठक में बनी सहमति, अंतिम फैसला लेगा स्वास्थ्य मंत्रालय 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल्द ही गर्भवतियों को भी कोरोना टीका लगने लगेगा। अमर उजाला को मिली एक्सक्लुसिव जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय तकनीकी सलाह समूह की दो बार हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। 

विज्ञापन


हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भवतियों को अनुमति देने में कोई परेशानी नहीं है। अभी तक के परिणाम संतोषजनक हैं। हालांकि यह अनुमति कब देनी है? इसका फैसला स्वास्थ्य मंत्रालय करेगा। 

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी टीकाकरण केंद्रों पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जो वैक्सीन लेने केंद्र पर पहुंचे लेकिन भीड़ की वजह से वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए। 
विज्ञापन


हालांकि ऐसे मामले बेहद कम और बिना लक्षण वाले अधिक हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को लेकर किसी भी प्रकार का खतरा नहीं उठाया जा सकता है। एक बार वैक्सीन की उपलब्धता आसान होने और केंद्र पर भीड़ कम होने के साथ यह संभव हो सकेगा । उन्होंने कहा कि अगले कुछ ही सप्ताह में गर्भवती महिलाएं भी कोरोना का वैक्सीन ले पाएंगी। 

इसे लेकर नीति आयोग के सदस्य और टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ . वीके पॉल का कहना है कि डॉक्टर और वैज्ञानिक समुदाय द्वारा वैक्सीन परीक्षणों से उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर अब तक गर्भवतियों के टीकाकरण की सिफारिश करने का निर्णय नहीं लिया। 

हालांकि उन्होंने संकेत दिए हैं कुछ दिनों में स्थिति साफ होगी। वहीं दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने यहां तक कहा है कि कुछ दिनों में जानकारी पूरी आने के बाद भारत में भी गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को मंजूरी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें