फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब लाहौर पर करो कब्जा, साकार करो अखंड भारत का सपना : प्रवीण तोगड़िया

Tue, 26 Feb 2019 07:29 PM IST
Gaurav Pandey डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तानी इलाकों में बनाए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना के हमलों से पूरा देश खुश है। केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि इन हमलों के बाद अब कोई भी आतंकी भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि अब भारत पर कोई आतंकी हमला नहीं होगा। हमलों से उत्साहित प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार को अब सीधे लाहौर पर हमला कर उसे भी हिंदुस्तान में मिला लेना चाहिए। इससे अखंड भारत का जो सपना लंबे समय से देखा जा रहा था, वह पूरा हो जाएगा। 

आतंकी हमलों पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विहिप नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमलों को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए सेना का अभिनंदन होना चाहिए। वहीं सरकार को अब इतनी सफलता के बाद रुकना नहीं चाहिए, बल्कि आगे बढ़कर अखंड भारत का सपना साकार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दल भी आए सरकार के साथ

इन हमलों के बाद भारतीय वायु सेना और केंद्र सरकार को हर राजनीतिक दल का साथ मिला है। सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायु सेना को बधाई दी। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सेना के शौर्य की सराहना की। 

बताया गया है कि इन हमलों में पाकिस्तानी इलाकों में बसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 25 कमांडर और 325 आतंकी मारे गए हैं। हमलों में किसी सामान्य पाकिस्तानी नागरिक के मारे जाने की सूचना नहीं है। भारत ने इसे पुलवामा हमलों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बजाय आतंकी संगठनों के कैंपों पर की गई कार्रवाई बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें