फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election: प्रशांत किशोर बोले- बंगाल को अपनी ही बेटी चाहिए, मेरा पुराना ट्वीट याद रखना

Sat, 27 Feb 2021 02:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो गया है और इसी बीच एक बार फिर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने पुराने ट्वीट को याद रखने की बात कही है। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव किए जाएंगे और दो मई को चुनावों के परिणामों की घोषणा होगी। 

विज्ञापन


प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि दो मई को मेरा पुराना ट्वीट याद रखिएगा। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया और लिखा कि पश्चिम बंगाल में देश के लोकतंत्र को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी और राज्य के लोग अपने संदेश के साथ तैयार हैं और सही कार्ड दिखाने के लिए दृढ़ हैं। इसके अलावा प्रशांत किशोर ने आगे लिखा कि बंगाल को केवल अपनी ही बेटी चाहिए। 



बता दें कि बीते साल दिसंबर में प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा। प्रशांत किशोर ने कहा कि मीडिया का एक वर्ग भाजपा के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। इससे साफ है कि भाजपा दहाई के आंकड़ें के लिए संघर्ष कर रही है। 
विज्ञापन


बंगाल में चुनाव का ब्यौरा
निर्वाचन आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। प्रदेश में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा। इसके बाद 1 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल, पांचवें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 22 अप्रैल और सातवें चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 29 अप्रैल को आठवें चरण का मतदान होगा। 2 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें